होटल स्टाइल कीमा कोफ्ता करी बनाने की पूरी विधि | घर पर आसान रेसिपी
घर पर होटल जैसा स्वाद पाने की आसान और भरोसेमंद रेसिपी
परिचय
घर पर बनाई गई मसालेदार होटल स्टाइल कीमा कोफ्ता करी की पूरी विधि
कीमा कोफ्ता करी भारतीय रसोई की एक बेहद पसंद की जाने वाली नॉन-वेज़ रेसिपी है। यह रेसिपी खास मौकों, दावतों और फैमिली डिनर के लिए परफेक्ट मानी जाती है। यह ब्लॉग पूरी तरह मेरे अपने
किचन अनुभव पर आधारित है, जहाँ मैंने इस कीमा कोफ्ता करी को कई बार अलग‑अलग तरीकों से बनाकर परखा है। सही मसालों का संतुलन, कोफ्तों की softness और ग्रेवी का गाढ़ापन – इन्हीं बातों पर ध्यान देकर यह रेसिपी तैयार की गई है ताकि घर पर होटल जैसा स्वाद मिल सके और वो भी घर के साधारण मसालों से ही
---
समय और सर्विंग की जानकारी
कीमा कोफ्ता करी की ग्रेवी तैयार करते हुए मसालों को अच्छे से भूनने की प्रक्रिया
तैयारी का समय: लगभग 10 se 15 मिनट
पकाने का समय: लगभग 25 मिनट
कुल समय: लगभग 35 मिनट
सर्विंग: 4 से 5 लोगों के लिए
---
कीमा कोफ्ता करी के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients)
कोफ्ते के लिए सामग्री
कीमा कोफ्ता करी की सामग्री देखें
मटन कीमा – अच्छी तरह धोया और निचोड़ा हुआ
भुना हुआ बेसन – 3 से 4 छोटा चम्मच (optional)
सोहा – आधा चम्मच (optional)
हरा धनिया – आधा से एक चम्मच बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
मसाले का पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
प्याज – 3 मध्यम आकार के
लहसुन – 1 पूरी गांठ
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
पोस्ता – 1 चम्मच
जावित्री – थोड़ी सी
जीरा – 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 2 से 3
काली मिर्च – 10 से 12
बड़ी इलायची – 2
हरी इलायची – 3 से 4
लौंग – 3
ग्रेवी के लिए अतिरिक्त सामग्री
तेल – जरूरत अनुसार
तेज पत्ता – 1
हल्दी पाउडर – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत अनुसार यह आप सालन कितना रखना चाहती हैं उसके हिसाब से
हरा धनिया – गार्निश के लिए
---
कीमा को सही तरीके से तैयार करना
कीमा में कोफ्ता सामग्री डालते हुए देखें
सबसे पहले फिर चाहे कीमा बड़े का हो या मटन हो,,कीमा को अच्छे से धो लें। धोने के बाद कीमा का सारा पानी अच्छी तरह हाथों से निचोड़ लें। यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि अगर कीमा में पानी रह गया तो कोफ्ते बनाते समय ठीक से बनेंगे नहीं और कोफ्ता तलने के समय टूट सकते हैं।
अब एक तवे पर थोड़ा सा बेसन डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें, जब तक उसकी कच्ची खुशबू खत्म न हो जाए। यह भुना हुआ बेसन कीमा को binding देता है।
---
कीमा में मसाले मिलाने की प्रक्रिया
निचोड़े हुए कीमा में भुना हुआ बेसन डालें। इसके बाद सोआ, बारीक कटा हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अब हाथों की मदद से सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि मसाले कीमा में बराबर मिल जाएं।
कीमा में मसाले मिलाने के बाद तैयार देखें
जब सब कुछ अच्छे से मिक्स हो जाए, तो कीमा को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे मसालों का स्वाद कीमा के अंदर तक चला जाता है और इससे कीमा कोफ्ता करी और भी बेह्तरीन बनता हैं।
---
मसालों का पेस्ट तैयार करना
मिक्सी जार में मसाले डालकर पीसने की तैयारी
जब तक कीमा रेस्ट में रख रक्खा हो , तब तक फटाफट मसालों का पेस्ट तैयार कर लें। मिक्सी में प्याज, लहसुन, अदरक, पोस्ता (optional), जावित्री, जीरा, सूखी लाल मिर्च, काली मिर्च, बड़ी इलायची, हरी इलायची और लौंग डालें।
इन सभी चीजों को थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें। ध्यान रखें कि पेस्ट एकदम स्मूद हो ताकि ग्रेवी में अच्छा टेक्सचर आए।
---
कोफ्ते बनाना और तलना
कीमा कोफ्ता हाथों से गोल बनाते हुए देखेंअब रेस्ट किया हुआ कीमा लें और हाथों की मदद से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बना लें। सभी कोफ्तों का साइज लगभग बराबर रखें ताकि तलते समय सभी एक साथ पकें।
कीमा कोफ्ते प्लेट में तैयार देखें
कढ़ाही में तेल गरम करें। तेल अच्छी तरह गरम होने पर कोफ्तों को धीरे-धीरे डालें और मध्यम आंच पर deep fry करें। कोफ्तों को पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तलें ध्यान रखें इन्हें ज्यादा देर तक तलना नहीं है क्योंकि ज्यादा देर तक तलने से कोफ्ता कड़ा हो जाएगा सालन में जाकर ।
कीमा कोफ्ते डीप फ्राई के लिए डालते हुए देखें
तले हुए कोफ्तों को निकालकर एक प्लेट में रख दें।
फ्राई किए हुए कीमा कोफ्ते देखें
ग्रेवी तैयार करने की विधि
ग्रेवी में मसाला पेस्ट डालते हुए देखें
अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें। उसमें एक तेज पत्ता डालें और हल्का सा भूनें। अब तैयार किया हुआ मसाले का पेस्ट डालें और थोड़ा सा पानी डालकर लगातार चलाते रहें।
पेस्ट में स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। अब मसालों को ढककर धीमी आंच
ग्रेवी में मसाले डालते हुए देखेंपर लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
जब मसालों से तेल अलग होने लगे, तो समझ जाएं कि मसाले अच्छे से पक चुके हैं और उनका कच्चापन खत्म हो गया है।
मसाले ढककर पकाते हुए देखें
---
कोफ्ते ग्रेवी में डालना
मसाले में कोफ्ते डालते हुए देखें
अब तले हुए कीमा कोफ्ते ग्रेवी में डालें। कोफ्तों को मसाले के साथ 7 से 8 मिनट तक हल्का भूनें ताकि वे मसालों का स्वाद अच्छे से सोख लें।
इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार पानी डालें। अगर ज्यादा गाढ़ी करी पसंद है तो कम पानी डालें और पतली करी के लिए थोड़ा ज्यादा पानी डाल सकते हैं।
ग्रेवी में पानी डालते हुए देखें---
धीमी आंच पर दम देना
कीमा कोफ्ता करी हरे धनिया के साथ देखेंकढ़ाही को ढक दें और गैस की आंच धीमी कर दें। करी को 10 से 15 मिनट तक पकने दें। इस दौरान कोफ्ते और ग्रेवी का स्वाद आपस में पूरी तरह मिल जाता है।
कीमा कोफ्ता करी सर्विंग देखें
पकने के बाद गैस बंद कर दें।
---
गार्निश और सर्व करने का तरीका
सर्विंग की हुई कीमा कोफ्ता करी
तैयार कीमा कोफ्ता करी के ऊपर बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें। इसे गरमागरम रोटी, नान, पराठा या सादे चावल के साथ परोसें।
---
कीमा कोफ्ता करी बनाने के खास टिप्स
कोफ्ते soft रखने के लिए कीमा का पानी पूरी तरह निचोड़ना बहुत जरूरी है।
मसाले हमेशा धीमी आंच पर पकाएं ताकि वे जलें नहीं और स्वाद अच्छा आए।
अगर deep fry नहीं करना चाहते तो कोफ्तों को shallow fry भी किया जा सकता है, लेकिन deep fry करने से स्वाद ज्यादा बेहतर आता है।
---
कीमा कोफ्ता करी के पोषण संबंधी फायदे
कीमा कोफ्ता करी प्रोटीन से भरपूर रेसिपी है क्योंकि इसमें मटन कीमा इस्तेमाल होता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है और सही मात्रा में खाया जाए तो यह एक balanced meal का हिस्सा बन सकता है। मसालों में मौजूद तत्व पाचन में मदद करते हैं और शरीर को गर्मी भी प्रदान करते हैं।
---
आम गलतियाँ जो लोग कीमा कोफ्ता बनाते समय करते हैं
कीमा में पानी रह जाना, जिससे कोफ्ते टूट सकते हैं।
मसालों को ठीक से न पकाना, जिससे ग्रेवी में कच्चापन रह जाता है।
बहुत तेज आंच पर पकाना, जिससे मसाले जल सकते हैं।
---
स्टोरेज और दोबारा गरम करने का तरीका
अगर कीमा कोफ्ता करी बच जाए तो उसे पूरी तरह ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में रखें। इसे फ्रिज में 24 घंटे तक सुरक्षित रखा जा सकता है। दोबारा गरम करते समय धीमी आंच पर थोड़ा पानी डालकर गरम करें ताकि कोफ्ते सूखे नहीं।
---
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. कीमा कोफ्ता बनाने के लिए कौन-सा कीमा सबसे अच्छा है?
बारीक पिसा हुआ मटन कीमा कीमा कोफ्ता के लिए सबसे अच्छा रहता है।
2. कोफ्ते टूटने से कैसे बचाएं?
कीमा में भुना हुआ बेसन डालने से कोफ्ते नहीं टूटते।
3. क्या कोफ्तों को shallow fry कर सकते हैं?
बेहतर स्वाद और टेक्सचर के लिए deep fry करना सही रहता है।
4. मसाले से तेल अलग होना क्यों जरूरी है?
इससे पता चलता है कि मसाले पूरी तरह पक चुके हैं।
5. कीमा कोफ्ता करी कितनी देर तक फ्रिज में रख सकते हैं?
इसे 24 घंटे तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है।
6. क्या यह रेसिपी पहले से बनाकर रखी जा सकती है?
हां, इसे पहले बनाकर रखा जा सकता है और सर्व करने से पहले गरम किया जा सकता है।
7. क्या इसमें मलाई या दही डाली जा सकती है?
यह पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है, लेकिन यह रेसिपी बिना मलाई के भी भरपूर स्वाद देती है।
---
पाठकों के लिए एक छोटा सा अनुरोध
अगर आपको यह कीमा कोफ्ता करी की रेसिपी पसंद आई हो, तो इस ब्लॉग को bookmark करें और अपने दोस्तों व परिवार के साथ जरूर शेयर करें।
---
निष्कर्ष
घर पर बनाई गई कीमा कोफ्ता करी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि यह साफ-सुथरे और सेहतमंद तरीके से तैयार की जाती है। अगर आप होटल जैसा स्वाद घर पर पाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।
“यदि आप नई-नई रेसिपीज़ सीखना चाहते हैं, तो हमारे ब्लॉग को फॉलो करें और हर दिन नई रेसिपी पाएं।”
By Asma Ruman | Home Cook & Food Blogger
📅 Published on: 22 Jan 2026
“पूरा वीडियो देखने के लिए






















Comments
Post a Comment