कीमा चना दाल कबाब रेसिपी | घर पर कुरकुरे और जूसी कबाब बनाने की आसान विधि

 

कीमा चना दाल कबाब रेसिपी | घर पर बनाएं क्रिस्पी और जूसी कबाब

परिचय
घर पर बने कीमा चना दाल कबाब

यह रेसिपी कीमा चना दाल कबाब घर पर बनने वाली एक बहुत आसान और भरोसेमंद और स्वादिष्ट नॉन-वेज डिश है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम व जूसी यह रेसिपी चाय के समय, इफ्तार या मेहमानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस पोस्ट में वही तरीका बता रही हूँ जो घरेलू किचन में आसानी से अपनाया जा सकता है, वो भी बिना किसी अतिरिक्त तामझाम के।

कीमा चना दाल कबाब खास क्यों होते हैं?

  • घर पर आसानी से बन जाते हैं
  • बहुत ज़्यादा मसाले नहीं लगते
  • बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आते हैं
  • पेट भी भरता है और स्वाद भी मिलता है
  • इफ्तार, पार्टी, चाय या फिर रात के खाने के लिए भी  परफेक्ट रहते हैं ये कबाब 

चना दाल और कीमा का कॉम्बिनेशन कबाब को अच्छा बाइंड भी देता है और स्वाद भी दोगुना कर देता है।

सामग्री (Ingredients)

इस रेसिपी के लिए आपको ज़्यादा चीज़ों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी:

कीमा चना दाल कबाब के लिए आवश्यक सामग्री

  • कीमा (चिकन या मटन)
  • चना दाल (2–3 घंटे भिगोई हुई)
  • प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन की कलियां
  • अदरक के टुकड़े
  • सूखी लाल मिर्च
  • तेज पत्ता
  • हरी इलायची
  • बड़ी इलायची
  • लौंग
  • काली मिर्च
  • दालचीनी
  • नमक (स्वाद अनुसार)
  • तेल (तलने के लिए)

कबाब बनाने की तैयारी

सबसे पहले चना दाल कीमा को अच्छे से धोकर फिर कुकर में डाल दीजिए फिर जितना भी साबुत मसाले हैं ,उन्हें भी प्रेशर कुकर में डाल कर इतना पानी मिला दीजिए जितने में सब पानी में डूबा रहे अब स्वाद के अनुसार नमक मिलाकर गैस की flame को low रख कर ही  3-4  सीटी लगा दे ।और 3-4    सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिये , जब  प्रेशर कुकर की गैस निकल जाए तब तब उसे खोल कर  ठंडा होने के लिए रख दे । कीमा हमेशा ताज़ा लें, क्योंकि ताज़ा कीमा ही कबाब को जूसी बनाता है।कीमा चना दाल कबाब की सभी सामग्री प्रेशर कुकर में डालते हुए

साबुत मसालों को ज़्यादा या कम न करें, क्योंकि इन्हीं से कबाब की खुशबू और असली स्वाद आता है। 



कीमा चना दाल कबाब बनाने की विधि

स्टेप 1: पीसना
ठंडा होने पर मिश्रण को मिक्सी के जार में पीसने के लिए डालते हुए

ठंडा होने के बाद उसे मिक्सर ग्राइंडर में  डाल कर  स्मूद पेस्ट बना लीजिए। याद  रखिए पूरा कबाब का material एक  साथ नहीं पीसना होता है, इसे दो या तीन बार में पीसीए ताकि सब अच्छे से बारीक पिसे एक बार में अगर आप पीसेगे तो जो गरम मसाले हैं वो कहीं कहीं सबुत ही रह जाएंगे इसलिए इनको दो से तीन बार  में आधा आधा करके पीसीए 


-------

जार में पिसे मिश्रण को अलग बर्तन में निकालते हुए


स्टेप 2: मिश्रण तैयार करना

इस पिसे हुए मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें। इसमें बारीक कटा प्याज़ और नमक डालकर हाथ से अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 3: कबाब का आकार देना
पिसे कबाब के मिश्रण में महीन प्याज, हरी धनिया और हरी मिर्च डालते हुए

अब हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर मनचाहे साइज के कबाब बना लें। टिक्की या लंबे कबाब जैसे भी बना सकते हैं।

स्टेप 4: तलना

तवे या frypan में तेल गरम करें। तेल बहुत तेज़ न हो। कबाब डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। बीच-बीच में पलटते रहें।
कबाब को हाथों से मनचाहा आकार देते हुए

स्टेप 5: परोसना


तले हुए कबाब टिशू पेपर पर निकाल लें। गरमागरम कबाब हरी चटनी, प्याज़ और नींबू के साथ परोसें।

परफेक्ट कबाब के लिए मेरी खास टिप्स

वैरिएशन

कीमा चना दाल कबाब को और बेहतर बनाने के लिए कुछ ज़रूरी बातें

कीमा चना दाल कबाब सुनने में जितने आसान लगते हैं, सही तरीके से बनाने पर उतने ही बेहतरीन बनते हैं,और अगर अच्छे से  बनाए जाएं तो खाने में उतने ही  स्वादिष्ट होते हैं, अगर छोटी‑छोटी बातों का ध्यान रखा जाए 

तो घर पर बने कबाब भी बाहर के रेस्टोरेंट जैसे स्वादिष्ट हो सकते है। सबसे पहले,कीमा मार्केट से जब लाए कबाब के लिए तो रूखा  लाए, कीमा बहुत ज़्यादा पानी वाला नहीं होना चाहिए। .अगर कीमा गीला होगा तो कबाब तलते समय टूट सकते हैं।

चना दाल की मात्रा भी को कीमे में  कम रखना ज़रूरी है। बहुत ज़्यादा दाल डालने से कबाब का टेस्ट खराब हो सकता हैं, हमेशा दाल को कबाब की इस  recipe में कम  ही लेना  हैं। दाल और कीमा का संतुलन ही इस रेसिपी की असली कुंजी है।


अब तैयार हैं आपके परफेक्ट कीमा चना दाल कबाब

कबाब का स्वाद बढ़ाने के घरेलू तरीके

अगर आप चाहती हैं कि आपके कबाब और भी ज़्यादा खुशबूदार और स्वादिष्ट बनें, तो आप  जीरा और साबुत  धनिया को हल्का सा भूनकर पीस कर  कबाब में अच्छे से  मिला दीजिए  इससे  भी  कबाब  बहुत बेह्तरीन बनेंगे और इससे मसालों की खुशबू खुलकर आती है। इसके अलावा, मिश्रण को 10–15 मिनट के लिए फ्रिज में रखने से कबाब का शेप और बेहतर बनता है और तलते समय टूटने की संभावना कम हो जाती है।

कुछ लोग कबाब में बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स डालते हैं, लेकिन अगर चना दाल सही तरीके से इस्तेमाल की जाए तो किसी अतिरिक्त चीज़ की ज़रूरत नहीं पड़ती। यह रेसिपी बिना किसी भी एडिशन के भी परफेक्ट बनती है।

हेल्थ के नज़रिए से कीमा चना दाल कबाब

कीमा चना दाल कबाब सिर्फ स्वाद में ही अच्छे नहीं होते, बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी एक अच्छा विकल्प हैं। कीमा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को ताकत देता है। वहीं चना दाल में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है।

अगर आप ज़्यादा हेल्दी ऑप्शन चाहती हैं तो इन्हें डीप फ्राई करने की जगह तवे पर कम तेल में या एयर फ्रायर में बना सकते हैं। इससे तेल की मात्रा कम होगी और स्वाद भी बना रहेगा। और इसको बनाने का  सही तरीका यही  हैं। 

खास मौकों पर कबाब कैसे परोसें

अगर घर में मेहमान आ रहे हों या कोई खास मौका हो, तो कीमा चना दाल कबाब को थोड़ा अलग अंदाज़ में भी परोसा जा सकता है। इन्हें सलाद की परत पर सजाकर रखें, साथ में हरी चटनी और नींबू के टुकड़े दें। इससे प्लेट और भी आकर्षक लगती है।

इफ्तार के समय ये कबाब खजूर, फ्रूट चाट और शरबत के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। बच्चों के लिए आप इन्हें छोटे साइज में बनाकर केचप के साथ भी दे सकती हैं।

कीमा चना दाल कबाब और स्टोरेज टिप्स

अगर आप एक साथ ज़्यादा कबाब बनाना चाहती हैं, तो बस  प्रेशर कुकर  में  पका  कर कबाब बनाकर फ्रीज़र में रख सकती हैं बस आपको इसमें लास्ट में पड़ने वाला प्याज,हरा धनिया और हरी मिर्च नहीं डालना होगा ,बस इसे प्रेशर कुकर में पका कर  मिक्सिं में ग्राइंड करके इन्हें एयर‑टाइट डिब्बे में रखें और इस्तेमाल से पहले प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर तलें। फ्रोजन कबाब को डीफ्रॉस्ट करने की ज़रूरत नहीं होती।

तले हुए कबाब को ज़्यादा देर तक फ्रिज में रखना सही नहीं माना जाता, इसलिए जितनी ज़रूरत हो उतने ही कबाब तलें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

क्या कीमा चना दाल कबाब बच्चों के लिए सही हैं?
हाँ, अगर मसाले कम रखें तो ये बच्चों के लिए भी एक अच्छा प्रोटीन स्नैक बन सकते हैं।

क्या बिना तेल के कबाब बनाए जा सकते हैं?
पूरी तरह बिना तेल के नहीं, लेकिन बहुत कम तेल में तवे या एयर फ्रायर में बनाए जा सकते हैं।

कबाब का मिश्रण कितनी देर तक रखा जा सकता है?
ताज़ा मिश्रण सबसे अच्छा रहता है, लेकिन आप इसे 6–8 घंटे तक फ्रिज में रख सकती हैं।

क्या ये कबाब फ्रीज़ किए जा सकते हैं?

हाँ, कच्चे कबाब को फ्रीज़र में 3–4 हफ्ते तक रखा जा सकता है।

कबाब टूटते क्यों हैं?

अगर मिश्रण ज़्यादा गीला हो या दाल ठीक से न पिसी हो, तो कबाब टूट सकते हैं। 


क्या बिना तले बना सकते हैं?

हाँ, तवे पर या air fryer में भी बहुत अच्छे बनते हैं।


निष्कर्ष

कीमा चना दाल कबाब एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद, सेहत और आसानी – तीनों का संतुलन बनाए रखती है। सही सामग्री और सही तरीके से बनाए गए कबाब हर किसी को पसंद आते हैं। यह रेसिपी रोज़मर्रा के स्नैक्स से लेकर खास मौकों तक हर जगह फिट बैठती है।

अगर आप घर पर कुछ अलग, भरोसेमंद और स्वादिष्ट नॉन‑वेज बनाना चाहती हैं, तो कीमा चना दाल कबाब ज़रूर ट्राई करें। सही तरीके से बनाए गए ये कबाब आपके खाने की मेज़ पर सबका ध्यान ज़रूर खींचेंगे।


“ऐसी ही और भरोसेमंद, आसान और घरेलू रेसिपीज़ के लिए ब्लॉग को नियमित रूप से फॉलो करें।”

By Asma Ruman | Home Cook & Food Blogger


📅 Published on: 21 Dec 2025





Comments