घर पर बनाएं होटल जैसा मटर पनीर | आसान रेसिपी
होटल स्टाइल मटर पनीर बनाने की पूरी विधि
परिचयघर पर बनी होटल स्टाइल मटर पनीर रेसिपी
मटर पनीर भारतीय रसोई की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली सब्ज़ियों में से एक है। यह सब्ज़ी रोज़ के खाने से लेकर खास मौकों तक हर जगह बनाई जाती है। नरम पनीर, हरे मटर और टमाटर-प्याज़ की मसालेदार ग्रेवी इसे स्वाद और खुशबू दोनों में बेहतरीन बनाती है।
अक्सर लोग सोचते हैं कि होटल जैसा मटर पनीर घर पर बनाना मुश्किल है, लेकिन सही सामग्री और सही विधि अपनाकर आप यह सब्ज़ी घर पर भी बिल्कुल होटल जैसे स्वाद में बना सकते है और भी किचन में मिलने वाले आसान मसालों के साथ। इस ब्लॉग में मैं मटर पनीर बनाने की पूरी जानकारी आसान और साफ़ भाषा में बता रही हूँ ,आइए जानते हैं step-by-step मटर पनीर की सब्ज़ी recipe।
मटर पनीर क्या हैघर पर मटर और पनीर काटकर तैयारी
मटर पनीर उत्तर भारतीय व्यंजनों में शामिल एक प्रसिद्ध सब्ज़ी है। इसमें पनीर और हरे मटर को टमाटर-प्याज़ की ग्रेवी में पकाया जाता है। यह सब्ज़ी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर भी होती है।
पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है और हरे मटर में फाइबर, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। और इसी कारण मटर पनीर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।
सामग्रीघर पर मटर पनीर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मसाले
पनीर – 200 से 250 ग्राम (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
हरे मटर – 1 कप
टमाटर – 3 छोटे (पिसे हुए)
प्याज़ – 2 मध्यम आकार के (बारीक कटे हुए)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
लहसुन – 1 बड़ी कली
बड़ी इलायची – 1
हरी इलायची – 2
काली मिर्च – 8 से 9 दाने
जावित्री – थोड़ी सी
सूखी लाल मिर्च – 1
कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
तेल – 2 से 3 बड़े चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
पानी – आवश्यकता अनुसार
मटर पनीर बनाने की विधि (स्टेप बाय स्टेप)मसाले भूनकर ठंडा कर पेस्ट बनाना, ग्रेवी के लिए
सबसे पहले प्याज, अदरक लहसुन
( साबुत ) ,इलायची, काली मिर्च, जावित्री और सूखी लाल मिर्च को हल्का fry कर लें,हल्का ठंडा होने पर इन सभी को मिक्सर में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
जीरा और तेजपत्ता फ्राय करने के बाद मसाला पेस्ट डालकर ग्रेवी शुरू करनाअब एक कढ़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें जीरा, दाल चीनी और तेज पत्ता डालकर मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक भूनें । फिर मसालों को भूनकर जो पेस्ट बनाया था वो पेस्ट हम तेल में डाल कर मसालों को चलाते हुए भूनेंगे अब इसी समय में उसमें हल्दी,लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसालों को अच्छे से चलाये मसाले अच्छे से भुने होने चाहिए ताकि ग्रेवी में कच्चापन न रहे।
मसालों लगातार चलाते हुए पकाएँ। मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल ऊपर न आ जाए। यही स्टेप मटर पनीर को होटल जैसा स्वाद देता है।
अब इसमें नमक और कस्तूरी मेथी डालें और अच्छे से मिलाएँ। इसके बाद हरे मटर डालें और ढककर 10 से 15 मिनट पकाये।
मसाला भूनने के बाद मटर डालकर ग्रेवी तैयार करनाअच्छे से पकाएँ ताकि मटर नरम हो जाएँ।
अब आवश्यकता अनुसार पानी डालें और ग्रेवी को उबलने दें। जब ग्रेवी उबलने लगे, तब पनीर के टुकड़े डालें और धीमी आँच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएँ।
अंत में भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर, हल्के से मिलाएँ और गैस बंद कर दें। गरमा-गरम मटर पनीर तैयार है।
मसाले और मटर अच्छे से पक जाने के बाद पनीर डालकर ग्रेवी तैयार करनाटिप्स और महत्वपूर्ण जानकारी
हमेशा ताज़ा और नरम पनीर का इस्तेमाल करें।
पनीर डालने के बाद सब्ज़ी को ज़्यादा देर तक न पकाएँ।
ग्रेवी की गाढ़ापन अपनी पसंद के अनुसार रखें।
मटर पनीर पक जाने के बाद भुना जीरा डालकर स्वाद बढ़ानाहोटल जैसा स्वाद पाने के लिए कसूरी मेथी ज़रूर डालें।
चाहें तो अंत में थोड़ा सा दूध भी मिला सकती हैं।
मटर पनीर तैयार है, रोटी या नान के साथ परोसेंअक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न 1: क्या फ्रोजन मटर का उपयोग किया जा सकता है?
हाँ, फ्रोजन मटर का उपयोग किया जा सकता है। पहले हल्का उबाल लेना बेहतर रहता है।
प्रश्न 2: क्या पनीर तलकर डालना ज़रूरी है?
नहीं, पनीर बिना तले भी डाला जा सकता है। इससे पनीर ज़्यादा नरम रहता है।
प्रश्न 3: मटर पनीर की ग्रेवी कैसी होनी चाहिए?
ग्रेवी न बहुत पतली हो और न बहुत गाढ़ी, मध्यम गाढ़ी सबसे अच्छी लगती है।
प्रश्न 4: मटर पनीर किसके साथ परोसी जाती है?
इसे रोटी, नान, पराठा और चावल के साथ परोसा जाता है।
प्रश्न 5: क्या मसालों की मात्रा बदली जा सकती है?
हाँ, अपने स्वाद के अनुसार मसाले कम या ज़्यादा कर सकती हैं।
प्रश्न 6: पनीर को नरम रखने का सबसे आसान तरीका क्या है?
पनीर को डालने से पहले गुनगुने पानी में पाँच मिनट भिगो दें। और पनीर को हमेशा पानी में डूबा कर ही रखें इससे पनीर ताजी बनी रहती हैं।
प्रश्न 7: क्या मटर पनीर पहले बनाकर रखा जा सकता है?
हाँ, इसे एक दिन पहले बनाकर फ्रिज में रखा जा सकता है।
निष्कर्ष
मटर पनीर एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और हर मौके के लिए उपयुक्त सब्ज़ी है। सही विधि अपनाकर इसे घर पर भी बिल्कुल होटल जैसा बनाया जा सकता है। यह सब्ज़ी हर किसी को पसंद आती है और आसानी से बनाई जा सकती है।
अस्वीकरण (Disclaimer)
यह रेसिपी सामान्य घरेलू अनुभव पर आधारित है। सामग्री और मसालों की मात्रा व्यक्ति के स्वाद के अनुसार बदली जा सकती है। यह जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के उद्देश्य से दी गई है।
By Asma Ruman | Home Cook & Food Blogger
📅 Published on: 18 Jan 2026











Comments
Post a Comment