पनीर शिमला मिर्च सब्ज़ी कैसे बनाएं | Restaurant Style Paneer Shimla Mirch Recipe Hindi
“पनीर शिमला मिर्च सब्ज़ी – आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
परिचय
---रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर शिमला मिर्च सब्ज़ी – घर पर आसानी से बनाई गई स्वादिष्ट सब्ज़ीपनीर शिमला मिर्च सब्ज़ी भारतीय रसोई की एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट शाकाहारी डिश है। इसे घर पर बनाना बहुत आसान है और यह सब्ज़ी हर उम्र के लोगों के लिए स्वादिष्ट होती है। पनीर की मुलायम और क्रीमी बनावट, शिमला मिर्च की हल्की मिठास और मसालों की खुशबू इसे रेस्टोरेंट स्टाइल स्वाद देगी अगर आप इस recipe को मेरे बताये तरीके से घर पर बनाएगी।
यह रेसिपी विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो घर पर स्वादिष्ट और पौष्टिक शाकाहारी भोजन बनाना चाहते हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले, पनीर और शिमला मिर्च का सही संतुलन इसे हर खाने की थाली में पसंदीदा बनाता है।
पनीर शिमला मिर्च सब्ज़ी न केवल लंच और डिनर के लिए परफेक्ट है, बल्कि यह खास अवसरों और पार्टी में भी शामिल की जा सकती है। यह डिश आपके भोजन में रंग, स्वाद और पोषण का बेहतरीन मेल लाती है। इस ब्लॉग में हम आपको इसकी सटीक सामग्री, आसान स्टेप-बाय-स्टेप विधि, स्वास्थ्य लाभ, सर्विंग सुझाव और उपयोगी टिप्स देंगे, ताकि आप इसे पूरी तरह से समझकर घर पर आसानी से बना सकें और अपने परिवार और दोस्तों को खुश कर सकें।
मेरा इस recipe को बताने का मकसद सिर्फ यही है कि आप रेसिपी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें और इसे आसानी से घर पर ही बना सके। पनीर शिमला मिर्च सब्ज़ी की खुशबू और स्वाद आपके खाने को स्पेशल बना देगा।
पनीर शिमला मिर्च सब्ज़ी क्या है?
यह एक हल्की ग्रेवी या सेमी-ड्राय डिश है, जिसमें पनीर और शिमला मिर्च को टमाटर-प्याज़ बेस वाले मसालों में पकाया जाता है। इसमें हल्के से खड़े मसाले डालकर इसे खुशबूदार और स्वादिष्ट बनाया जाता है।
सामग्री (Ingredients)
पनीर शिमला मिर्च सब्ज़ी बनाने की सामग्री – पनीर, शिमला मिर्च, प्याज़, टमाटर और मसालेपनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में)
शिमला मिर्च – 2 मध्यम (कटे हुए)
प्याज़ – 3 (बारीक कटे)
टमाटर – 3 (बारीक कटे)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
लहसुन – 8–10 कलियाँ
तेल – आवश्यकतानुसार
जीरा – 1 टीस्पून
तेज पत्ता – 1
हींग – 1 चुटकी
हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1½ टीस्पून
जीरा पाउडर – ½ टीस्पून
कसूरी मेथी – 1 टीस्पून
हरी इलायची – 1
लौंग – 2
काली मिर्च – 5–6
जावित्री – 1 छोटा टुकड़ा
सूखी लाल मिर्च – 3
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
सब्ज़ी के लिए तैयार किए गए ताज़ा और मुलायम पनीर के टुकड़े
1. पनीर और शिमला मिर्च काट लें।
------
पनीर शिमला मिर्च सब्ज़ी के लिए तैयार किए गए कटे हुए शिमला मिर्च2. मसाला पेस्ट बनाने के लिए प्याज़, टमाटर, अदरक-लहसुन आदि को तेल में हल्का फ्राई करें।
सब्ज़ी के मसाला पेस्ट को तैयार करने के लिए हल्की आंच पर फ्राई किए गए मसाले और सब्ज़ियाँ
3. पनीर को हल्का गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें।
सब्ज़ी में डालने के लिए पनीर के टुकड़े हल्का फ्राई करते हुए4. कढ़ाई में तेल गर्म करके जीरा, तेज पत्ता और हींग डाल कर फ्राई करे।
सब्ज़ी में तड़का लगाने के लिए जीरा, तेज पत्ता और हींग फ्राई करते हुए5. फिर शिमला मिर्च डालकर 5–6 मिनट भूनें।
सब्ज़ी में स्वाद बढ़ाने के लिए तड़के में शिमला मिर्च डालते हुए
6. हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें और 2–3 मिनट फ्राई करें।
शिमला मिर्च को 2–3 मिनट भूनने के बाद लाल मिर्च और हल्दी डालकर ग्रेवी का रंग बढ़ाते हुए7. मसाला पेस्ट और धनिया पाउडर मिलाएँ और 5–6 मिनट पकाएँ।सब्ज़ी में स्वाद बढ़ाने के लिए शिमला मिर्च में मसाला पेस्ट डालते हुए
8. जीरा पाउडर और कसूरी मेथी डालकर मिलाएँ।
सब्ज़ी में खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए धनिया पाउडर डालते हुए9.पनीर डालकर 3–4 मिनट भूनें।
सब्ज़ी में पनीर मिलाते हुए ताकि स्वाद और बनावट दोनों बढ़ें
10. अब इसमें फ्रेश मलाई डाले और अच्छे से मिलाए।
पनीर को 3–4 मिनट भूनने के बाद स्वाद और क्रीमी बनावट के लिए फ्रेश मलाई डालते हुए10. थोड़ा पानी डालें और ढककर 5 मिनट पकाएँ।
सब्ज़ी में ग्रेवी बनाने के लिए पानी डालते हुए
स्वाद और बनावटढककर पकाते हुए ताकि मसाले और पनीर अच्छे से मिल जाएँ
पनीर नरम और रसदार रहता है, शिमला मिर्च हल्की कुरकुरी रहती है। मसाला संतुलित होता है और डिश स्वादिष्ट बनती है।
पकी हुई पनीर शिमला मिर्च सब्ज़ी को चम्मच में दिखाते हुए, तैयार और स्वादिष्ट
स्वास्थ्य लाभ
पनीर प्रोटीन से भरपूर होती है।
शिमला मिर्च हमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट देती है।
अदरक और लहसुन हमारे पाचन में मदद करते हैं।
परोसने के सुझाव
स्वादिष्ट पनीर शिमला मिर्च सब्ज़ी, रोटी और जीरा राइस के साथ प्लेट में सर्व
तंदूरी रोटी, बटर रोटी, पराठा के साथ परोसें।
जीरा राइस या वेज पुलाव के साथ।
ऊपर से धनिया या थोड़ी क्रीम से गार्निश करें।
वेरिएशन और टिप्स
ड्राय वर्ज़न के लिए पानी कम रखें।
ग्रेवी वर्ज़न के लिए थोड़ा पानी और टमाटर बढ़ाएँ।
बिना प्याज़-लहसुन भी बनाया जा सकता है।
हेल्दी वर्ज़न में पनीर को हल्का सेकें।
FAQ
प्रश्न 1: इस सब्ज़ी को बनाने में कितना समय लगता है और यह कितने लोगों के लिए पर्याप्त है?
उत्तर: लगभग 30–35 मिनट। 4 लोगों के लिए पर्याप्त।
प्रश्न 2: क्या पनीर बिना फ्राई किए इस्तेमाल किया जा सकता है?
उत्तर: हाँ।
प्रश्न 3: क्या यह रेसिपी शुरुआती लोगों के लिए आसान है? उत्तर: हाँ।
प्रश्न 4: क्या इसे फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, एयरटाइट कंटेनर में 24 घंटे तक।
निष्कर्ष
पनीर शिमला मिर्च सब्ज़ी एक ऐसी डिश है जो स्वाद, पोषण और सरलता का बेहतरीन मेल प्रस्तुत करती है। इसे घर पर बनाना आसान है और यह हर उम्र के लोगों के लिए स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट विकल्प है। खास अवसरों या रोज़मर्रा के खाने के लिए यह डिश परफेक्ट है। सही मसाले और ताजगी के साथ पनीर और शिमला मिर्च को पकाकर आप अपने भोजन में रंग, खुशबू और स्वाद ला सकते हैं। इसे बनाकर आप अपने परिवार और दोस्तों को खुश कर सकते हैं और खाने का अनुभव और भी खास बना सकते हैं,अगर आप इसे मेरे तरीके से step-by-step बनाएंगे।
“ऐसी ही और भरोसेमंद, आसान और घरेलू रेसिपीज़ के लिए ब्लॉग को नियमित रूप से फॉलो करें।”



















Comments
Post a Comment