धुली उड़द दाल की बर्फ़ी रेसिपी | Halwai Style Urad Dal Barfi Recipe

 

धुली उड़द दाल की बर्फ़ी रेसिपी (हलवाई स्टाइल)

परिचय
धुली उड़द दाल की बर्फ़ी हलवाई स्टाइल, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स से बनी पारंपरिक भारतीय मिठाई
घर पर बनी हलवाई स्टाइल धुली उड़द दाल की बर्फ़ी
 

धुली उड़द दाल की बर्फ़ी भारत की पारंपरिक और बेहद पसंद की जाने वाली मिठाइयों में से एक है। यह मिठाई खास तौर पर सर्दियों के मौसम, त्योहारों, शादी-ब्याह और खास अवसरों पर बनाई जाती है। देसी घी, ड्राई फ्रूट्स और उड़द दाल से बनी यह बर्फ़ी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। और तो और उड़द दाल का हलवा तो भारतीय माँ अपने साल भर के बच्चों को डाइट में  जरूर शामिल भी करती हैं। 


धुली उड़द दाल की बर्फ़ी क्या है?

धुली उड़द दाल की बर्फ़ी एक पारंपरिक हलवाई स्टाइल मिठाई है, जो भिगोई हुई धुली उड़द दाल को पीसकर, देसी घी में धीमी आंच पर भूनकर तैयार की जाती है। इसमें दूध, मिठास और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसे जमाया जाता है। इसकी बनावट नरम होती है और मुंह में जाते ही घुल जाती है।

इस मिठाई की खास बातें

  • घर पर आसानी से बनने वाली पारंपरिक मिठाई
  • सर्दियों में शरीर को ऊर्जा देने वाली
  • प्रोटीन और आयरन से भरपूर
  • त्योहारों और खास मौकों के लिए परफेक्ट

धुली उड़द दाल की बर्फ़ी बनाने की सामग्री (Ingredients)
धुली उड़द दाल की बर्फ़ी के लिए सामग्री – देसी घी, दूध, ड्राई फ्रूट्स, इलायची, केसर या फूड कलर, चीनी या गुड़
धुली उड़द दाल की बर्फ़ी बनाने की सामग्री

  • धुली उड़द दाल – 1 कप (रात भर भीगी हुई)
  • देसी घी – 1 कप
  • दूध – 1/2 कप
  • चीनी – 1 कप (या स्वादानुसार)
  • गुड़ – विकल्प के रूप में
  • ड्राई फ्रूट्स – काजू, बादाम, पिस्ता (कटे हुए)
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • केसर – वैकल्पिक
  • फूड कलर – केसर की जगह वैकल्पिक

धुली उड़द दाल की बर्फ़ी बनाने की विधि

स्टेप 1: उड़द दाल भिगोना और पीसना
धुली उड़द दाल को पीसकर तैयार किया गया चिकना पेस्ट, बर्फ़ी बनाने की तैयारी
धुली उड़द दाल का पेस्ट तैयार


सबसे पहले आप धुली उड़द दाल को साफ पानी में 7–8 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें। भीगने के बाद दाल को अच्छी तरह धोकर मिक्सी में बिना ज्यादा पानी डाले महीन पीस लें। पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा।

स्टेप 2: देसी घी में दाल भूनना
धुली उड़द दाल के पेस्ट को देसी घी में धीमी आंच पर भूनते हुए, बर्फ़ी बनाने की प्रक्रिया
देसी घी में उड़द दाल का पेस्ट भूनते हुए

अब आप एक भारी तले की कढ़ाही लें और उसमें देसी घी गरम करें। इसमें पिसी हुई उड़द दाल डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। इस स्टेप में धैर्य बहुत जरूरी है क्योंकि सही स्वाद इससे ही आता है। जब दाल हल्की सुनहरी हो जाए और खुशबू आने लगे, तब आप अगला स्टेप करें।

स्टेप 3: दूध और मिठास मिलाना
देसी घी में भुने उड़द दाल के पेस्ट में दूध डालते हुए, बर्फ़ी बनाने की प्रक्रिया
भुने उड़द दाल पेस्ट में दूध डालते हुए

अब इसमें धीरे‑धीरे दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद चीनी या गुड़ डालें। अगर आप गुड़ इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे पहले पिघला लें और फिर उसे छानकर डालें। मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि वह बर्तन के 

तले में न लगे।

स्टेप 4: फ्लेवर और ड्राई फ्रूट्स डालना
धुली उड़द दाल बर्फ़ी के मिश्रण में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालते हुए, हलवाई स्टाइल तैयारी
उड़द दाल बर्फ़ी में ड्राई फ्रूट्स मिलाते हुए

अब इलायची पाउडर, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और केसर या फूड कलर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। कुछ ही देर में मिश्रण कढ़ाही छोड़ने लगेगा।

स्टेप 5: बर्फ़ी जमाना
धुली उड़द दाल बर्फ़ी के मिश्रण में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालते हुए, हलवाई स्टाइल तैयारी
उड़द दाल बर्फ़ी में ड्राई फ्रूट्स मिलाते हुए

एक ट्रे या थाली में घी लगाकर तैयार मिश्रण डालें और समान रूप से फैला दें। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स लगाएं और हल्का दबा दें। इसे 2–3 घंटे के लिए सेट होने दें। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें।

परफेक्ट बर्फ़ी के लिए जरूरी टिप्स
घी लगी प्लेट में उड़द दाल बर्फ़ी का मिश्रण डालकर हाथों से बराबर करते हुए, सेट करने की प्रक्रिया
लगी प्लेट में बर्फ़ी का मिश्रण फैलाते हुए

  • दाल को हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें
  • देसी घी का ही इस्तेमाल करें
  • जल्दीबाजी न करें, वरना स्वाद खराब हो सकता है
  • सेट करते समय ट्रे में घी जरूर लगाएं

धुली उड़द दाल की बर्फ़ी के स्वास्थ्य लाभ
तैयार धुली उड़द दाल की बर्फ़ी कटी हुई, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स से सजी हुई
कटी हुई धुली उड़द दाल की बर्फ़ी

धुली उड़द दाल प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर होती है। यह मिठाई सर्दियों में शरीर को गर्म रखने, कमजोरी दूर करने और ऊर्जा देने में मदद करती है। सीमित मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है।

स्टोरेज और शेल्फ लाइफ

इस बर्फ़ी को एयरटाइट कंटेनर में रखकर 5–7 दिन तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है। बाहर के तापमान में 2–3 दिन तक ताजी रहती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या चीनी की जगह गुड़ इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां, आप चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्वाद और भी देसी हो जाता है।

क्या केसर जरूरी है?

नहीं, केसर पूरी तरह वैकल्पिक है। आप फूड कलर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या यह बर्फ़ी बच्चों के लिए सही है?

हां, मगर इसमें चीनी हैं तो सीमित मात्रा में यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए पौष्टिक है।

बर्फ़ी सख्त क्यों हो जाती है?

अगर दाल ज्यादा भून जाए या मिठास ज्यादा पक जाए तो बर्फ़ी सख्त हो सकती है।

निष्कर्ष

धुली उड़द दाल की बर्फ़ी एक पारंपरिक, स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह रेसिपी त्योहारों, खास मौकों और मेहमानों के लिए एकदम परफेक्ट है।

अस्वीकरण (Disclaimer):

इस रेसिपी में दी गई जानकारी और विधि सामान्य घरेलू अनुभव पर आधारित है। सामग्री और स्वाद व्यक्ति-विशेष के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। किसी भी रेसिपी को बनाने से पहले अपनी पसंद और स्वास्थ्य स्थिति का ध्यान रखें। यह पोस्ट केवल जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए प्रकाशित की गई है।

धन्यवाद 🙏


“ऐसी ही और भरोसेमंद, आसान और घरेलू रेसिपीज़ के लिए ब्लॉग को नियमित रूप से फॉलो करें।”

By Asma Ruman | Home Cook & Blogger

📅 Published on: 7 January 2026





Comments