उड़द दाल की पूरी रेसिपी | घर पर सॉफ्ट और क्रिस्पी पूरी
उड़द दाल की पूरी रेसिपी | सॉफ्ट और क्रिस्पी देसी स्टाइल
भूमिका (Introduction)उड़द दाल की पूरी रेसिपी – सॉफ्ट और क्रिस्पी देसी स्टाइल पूरी
उड़द दाल की पूरी बहुत पारंपरिक और साथ ही स्वादिष्ट भारतीय रेसिपी है, जिसे खास तौर पर उत्तर भारत में नाश्ते या विशेष लंच के रूप में बनाया जाता है। यह पूरी एक साधारण पूरी से थोड़ी बहुत अलग होती है क्योंकि इसमें खड़ी उड़द दाल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे रात भर के लिए भिगोकर फ़िर इसे दही के साथ मिला कर पीसा जाता है। इसी वजह से यह पूरी अंदर से बहुत सॉफ्ट और बाहर से हल्की सी क्रिस्पी बनती है ,और सूजी इसे कुरकुरी बनाती हैं
इस रेसिपी को आप छोले, आलू की सब्ज़ी या पनीर की सब्ज़ी या फिर किसी भी सब्ज़ी के साथ परोस सकती हैं। सर्दियों के मौसम में या वीकेंड पर यह पूरी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
आपको यह रेसिपी क्यों पसंद आएगी
- यह पूरी प्राकृतिक रूप से सॉफ्ट बनती है
- उड़द दाल होने की वजह से प्रोटीन से भरपूर होती है
- सामग्री आसानी से घर में उपलब्ध होती है
- नाश्ते, दोपहर या खास मौकों के लिए उपयुक्त
- बच्चों और बड़ों – सभी को पसंद आती है
सामग्री (Ingredients)
पूरी के आटे के लिए:
- खड़ी उड़द दाल – 1 कप (रात भर भिगोई हुई)
- Ìpòoʻ09m
- L1666दही – 2 से 3 बड़े चम्मच
- गेहूं का आटा – 2 कप
- सूजी – 2 बड़े चम्मच
- अजवाइन – 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी – 1/4 छोटी चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- तेल – 2 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
तलने के लिए:
- तेल – आवश्यकतानुसार
उड़द दाल की पूरी बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe)
स्टेप 1: उड़द दाल भिगोनारात भर भिगोई हुई खड़ी उड़द दाल, पूरी बनाने की तैयारी
सबसे पहले खड़ी उड़द दाल को अच्छे से साफ करें और 2–3 बार पानी से धो लें। अब इसे पर्याप्त पानी में रात भर या कम से कम 8 घंटे के लिए भिगोकर रखें। अच्छी तरह भीगी हुई दाल पूरी को सॉफ्ट बनाने में मदद करती है।
भीगी हुई खड़ी उड़द दाल को दही के साथ मिक्सी में पीसना होता हैं
स्टेप 2: दाल का पेस्ट बनाना
सुबह भिगोई हुई दाल का अतिरिक्त पानी निकाल दें। अब मिक्सी या ग्राइंडर में उड़द दाल डालें और साथ में 3–4 चम्मच दही डालकर बिना ज्यादा पानी डाले महीन पेस्ट पीस लें। पेस्ट ना ही ज्यादा पतला और ना ही ज्यादा मोटा होना चाहिए।
स्टेप 3: आटा गूंथना
एक बड़े परात या बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें सूजी, अजवाइन, हल्दी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें तैयार उड़द दाल का पेस्ट थोड़ा-थोड़ा करके डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्टेप 4: आटे को आराम देना
---उड़द दाल के पेस्ट से नरम आटा गूंथते हुए पूरी बनाने के लिए
गूंथे हुए आटे को ढककर लगभग 30 मिनट के लिए रख दें। इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और जितने भी मसाले डाले गए हैं आटे में उनका स्वाद उभर कर आता है पूरी में और पूरी बेलने में भी आसान होती है।
स्टेप 5: पूरी बेलनाउड़द दाल के पेस्ट से गूंथा हुआ पूरी का आटा
आराम किए हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। हर लोई को हल्के हाथ से गोल पूरी के आकार में बेल लें। पूरी बहुत पतली न बेलें।
स्टेप 6: पूरी तलनाछोटी-छोटी लोइयां बनी हुई, उड़द दाल की पूरी के लिए तैयार आटा
कढ़ाही में तेल गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए। अब एक-एक करके पूरी डालें और हल्के हाथ से दबाते हुए दोनों तरफ से सुनहरी होने तक तल लें।
गोल और सॉफ्ट उड़द दाल की पूरी, बेलते हुए दिख रही है
स्टेप 7: पूरी तैयार
तली हुई पूरी को टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल पूरी का वो निकल जाए। इसी तरह सारी पूरी तल लें।
गोल, सुनहरी और फुली हुई उड़द दाल की पूरी, गरम तेल में तली जा रही है
परोसने का सुझाव (Serving Suggestions)
उड़द दाल की पूरी को आप गरमा-गरम:
- छोले की सब्ज़ी के साथ
- सादी या मसालेदार आलू की सब्ज़ी के साथ
- पनीर की सब्ज़ी के साथ
- दही,हरी चटनी या मन चाही सब्ज़ी के साथ भी परोस सकती हैं।
----------फुली हुई उड़द दाल की पूरी, शिमला मिर्च और पनीर की सब्ज़ी के साथ परोसी हुई
ज़रूरी टिप्स और ट्रिक्स
- दाल अच्छी तरह भिगोई होनी चाहिए
- दाल का पेस्ट ज्यादा पतला या मोटा न करें
- आटा बहुत सख्त या बहुत नरम न हो
- पूरी तलते समय तेल बहुत तेज न हो
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
प्रश्न 1: क्या बिना दही के उड़द दाल की पूरी बना सकते हैं?
हाँ, लेकिन दही डालने से पूरी ज्यादा सॉफ्ट बनती है।
प्रश्न 2: क्या यह पूरी पहले से बनाकर रख सकते हैं?
यह पूरी ताजी ज्यादा अच्छी लगती है, फिर भी 5–6 घंटे तक रखी जा सकती है।
प्रश्न 3: कौन सी उड़द दाल सबसे अच्छी रहती है?
खड़ी हरी उड़द दाल इस रेसिपी के लिए सबसे बेहतर रहती है।
पोषण जानकारी (Nutrition Information – अनुमानित)
उड़द दाल की पूरी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है। नीचे दी गई जानकारी एक मध्यम आकार की पूरी के अनुमानित पोषण मूल्य को दर्शाती है:
- कैलोरी: लगभग 140–160 kcal
- प्रोटीन: 5–6 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट: 18–20 ग्राम
- फैट: 6–7 ग्राम
- फाइबर: 2–3 ग्राम
उड़द दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जबकि गेहूं का आटा और सूजी शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। अगर पूरी को सीमित मात्रा में और सब्ज़ी के साथ खाया जाए तो यह एक संतुलित भोजन बन सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
उड़द दाल की पूरी एक पारंपरिक, पौष्टिक और स्वाद से भरपूर देसी रेसिपी है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। यह रेसिपी खास तौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया है जो रोज़ की साधारण पूरी से कुछ अलग और हेल्दी बनाना चाहते हैं।
खड़ी उड़द दाल,सूजी और दही के इस्तेमाल से यह पूरी अंदर से नरम और बाहर से हल्की क्रिस्पी बनती है।
नाश्ते में, बच्चों के टिफिन में या फिर खास मेहमानों के लिए यह पूरी बहुत अच्छा विकल्प है। मैं इसे अपने बच्चे के स्कूल टिफिन के लिए ज्यादा तर बनाती हू, आप इस पूरी को छोले, आलू या पनीर की सब्ज़ी के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ गरमा-गरम आनंद लें।
अगर आपको यह उड़द दाल की पूरी रेसिपी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर साझा करें। नीचे कमेंट करके बताइए कि आपकी पूरी कैसी बनी और आगे आप कौन सी रेसिपी देखना चाहेंगे।
“ऐसी ही और भरोसेमंद, आसान और घरेलू रेसिपीज़ के लिए ब्लॉग को नियमित रूप से फॉलो करें।”
By Asma Ruman | Home Cook & Food Blogger
📅 Published on: 23 Dec 2025












Comments
Post a Comment