हड्डी गुद्दी का सालन बनाने की आसान देसी रेसिपी | सर्दियों में ताकत देने वाला खास स्वाद
🦴 हड्डी गुद्दी का सालन बनाने की आसान देसी रेसिपी
(सर्दियों में ताकत देने वाली पारंपरिक नॉनवेज डिश)
हड्डी गुद्दी का सालन बनाने की आसान देसी रेसिपी | सर्दियों में ताकत देने वाला खास स्वाद
सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को ऐसी चीज़ों की ज़रूरत होती है जो शरीर को अंदर से गर्माहट दे और साथ ही ताकत भी बढ़ाए। इसी वजह से हमारे देसी खानपान में कुछ खास रेसिपी बनाई जाती हैं।और हड्डी गुद्दी का सालन उन्हीं में से एक है।
यह रेसिपी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें हड्डियों की गुद्दी और मसालों का ऐसा मेल होता है जो शरीर को ऊर्जा देता है और ठंड में शरीर की जकड़न से राहत पहुंचाता है।
ताकत बढ़ाने वाला खाना
आज इस ब्लॉग में हम आपको हड्डी गुद्दी का सालन बनाने की पूरी विधि बिल्कुल उसी तरीके से बताएंगे, जैसे यह घरों में पारंपरिक रूप से बनाया जाता है।
---
हड्डी गुद्दी क्या होती है?
हड्डी गुद्दी का सालन | सर्दी में जान ला दे 😋 | असली देसी स्वाद
हड्डी गुद्दी दरअसल मटन की हड्डियों के अंदर की मुलायम गुद्दी होती है।
इसे बहुत ही पोषक माना जाता है क्योंकि इसमें:
प्राकृतिक फैट
मिनरल्स
और हड्डियों को मजबूत करने वाले तत्व
मौजूद होते हैं। सर्दियों में यह सालन खास तौर पर इसलिए बनाया जाता है ताकि शरीर को अंदर से गर्मी और ताकत मिले।
---
हड्डी गुद्दी का सालन सर्दियों में क्यों खाया जाता है?
सर्दियों में:
जोड़ों में दर्द
शरीर में अकड़न
कमजोरी और थकान
जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। हड्डी गुद्दी का सालन शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और हड्डियों को मज़बूती देता है। इसी वजह से यह रेसिपी सर्दियों में ज़्यादा पसंद की जाती है। और सर्दियों के मौसम में दो से तीन बार बनाना तो जरूर चाहिए।
---
हड्डी गुद्दी का सालन बनाने की सामग्री
उबालने के लिए:
हड्डी गुद्दी को मसालों के साथ कुकर में उबालते हुएहड्डी गुद्दी – आवश्यकतानुसार ( सभी मसालों को कम या ज्यादा कर सकते हैं। )
हरी इलायची – 2
बड़ी इलायची – 1
लौंग – 3
काली मिर्च – 7 से 8
तेज पत्ता – 2
दालचीनी – 3 टुकड़े
नमक – स्वाद अनुसार
मसाला पीसने के लिए:
हड्डी गुद्दी के सालन के लिए खड़ा मसाला पेस्ट बनाने के लिए
प्याज़ – 3
हरी इलायची – 3
काली मिर्च – 10 से 11
अदरक – 2 इंच (टुकड़ों में)
सूखी लाल मिर्च – 3
जीरा – 1½ चम्मच
लहसुन – 1 बोटी
जावित्री – थोड़ी ज़्यादा (खास स्वाद के लिए)
अन्य सामग्री:
सजावट के लिए: हरा धनिया, हरी मिर्च और लंबी कटी हुई अदरक
सरसों का तेल
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
हरा धनिया
हरी मिर्च
अदरक (लंबी कटी हुई)
---
हड्डी गुद्दी का सालन बनाने की विधि (Step by Step)
स्टेप 1: हड्डी गुद्दी उबालना
उबली हुई हड्डी गुद्दी
सबसे पहले हड्डी गुद्दी को कुकर में डालें ,फिर पानी डालें पानी को ज्यादा ही लेना हैं क्योंकि इससे ही हमारा सालन बनेगा तो पानी इतना लेना है कि हंडी गुड्डी गल जाए और उसके बाद भी उसमें मजे से पानी बचे..
उसमें हरी इलायची, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, तेज पत्ता, दालचीनी और थोड़ा सा नमक डालें।
अब इसमें 4 से 5 सीटी लगाकर हड्डी गुद्दी को अच्छी तरह गला लें।
---
स्टेप 2: मसाला तैयार करना
हड्डी गुद्दी के सालन के लिए मसाले पीसते हुए
अब प्याज़, हरी इलायची, काली मिर्च, अदरक, सूखी लाल मिर्च, जीरा, लहसुन और जावित्री को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें।
जावित्री थोड़ी ज़्यादा डालने से सालन का स्वाद और खुशबू बहुत बढ़ जाती है।
---
स्टेप 3: तेल में मसाला भूनना
कढ़ाही में सरसों के तेल में मसाला भूनते हुए
एक कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें।
तेल गरम होने पर उसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें।
इससे सालन का रंग बहुत अच्छा आता है।
अब इसमें पिसा हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह भूनें, जब तक तेल मसालों से अलग ना हो जाए ।
---
स्टेप 4: सालन पकाना
भुने हुए मसाले को उसी में डाल दे जिसमें हमने हड्डी गुद्दी. उबाला था ओर फिर अच्छे से मिला दें।
अब कुकर में 2 से 3 सीटी लगाएं और फिर गैस बंद कर दें
।कुकर में हड्डी गुद्दी का सालन पकते हुए
---
स्टेप 5: अंतिम तड़का
जब कुकर की सीटी निकल जाए, तब ढक्कन खोलें।
ऊपर से हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च और लंबी कटी अदरक डालें।
अंत में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए ऊपर से हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च और लंबी कटी अदरक डालें।हल्के हाथ से मिलाएं ,और कुकर को दो से तीन मिनट के लिए बंद कर दे जिससे इन सब की खुशबू भी पूरे सालन में आ जाए और सालन खाने में और भी ज्यादा लजीज हो जाये।
---
हड्डी गुद्दी का सालन कैसे परोसें?
हड्डी गुद्दी का सालन:
लखनवी कुलचा नान
गरमागरम हड्डी गुद्दी का सालन परोसने के लिए तैयारगरम-गरम रोटी
तंदूरी रोटी
या बघारे हुए चावल
के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। सर्दियों की रात में यह सालन और भी ज्यादा लजीज लगता है और इसका taste भी बढ़ जाता है।
---
हड्डी गुद्दी का सालन खाने के फायदे
शरीर को गर्म रखता है
हड्डियों को मज़बूती देता है
कमजोरी दूर करता है
सर्दियों में एनर्जी बढ़ाता है
---
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. क्या हड्डी गुद्दी रोज खा सकते हैं?
नहीं, इसे हफ्ते में 1-2 बार खाना बेहतर होता है।
2. क्या यह बच्चों के लिए फायदेमंद है?
हां, लेकिन सीमित मात्रा में।
3. क्या इसे ज्यादा तीखा बनाया जा सकता है?
स्वाद के अनुसार मिर्च कम या ज्यादा कर सकते हैं , तीखा कम होने पर बाद में ऊपर से हरी मिर्च मिर्च नींबू निचोड़ कर हल्का सा फ़िर खाए taste और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। इसको खाने का असली तरीका यही हैं।
4. क्या हड्डी गुद्दी का सालन स्टोर किया जा सकता है?
फ्रिज में 1 दिन तक रखा जा सकता है।
5. क्या सरसों के तेल की जगह दूसरा तेल ले सकते हैं?
ले सकते हैं, लेकिन सरसों के तेल से स्वाद ज्यादा अच्छा आता है।
---
निष्कर्ष (Conclusion)
हड्डी गुद्दी का सालन एक ऐसी पारंपरिक देसी रेसिपी है जो स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है। सर्दियों में इसे बनाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप कुछ अलग, पौष्टिक और देसी खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी ज़रूर ट्राई करें।














Comments
Post a Comment